मंगल से सूर्य की दूरी 22 करोड़ 80 लाख किलोमीटर है। ऑक्साइड की मात्रा सबसे अधिक होने की वजह से यह लाल दिखता है। 6794 किलोमीटर व्यास के साथ मंगल का क़द पृथ्वी से आधा है। यहा के वायुमंडल मे 95% कार्बन है। मंगल सूर्य के आसपास की एक परिक्रमा 687 दिनों मे पूरी करता है और यहा एक दिन 24 घंटे 6 मिनट का होता है जो पृथ्वी के लगभग समान है। यहा दिन मे तापमान 27°C से 127°C तक रहता है और रात को -143°C तक गिर जाता है। मंगल पर सौरमंडल का सबसे ऊँचा और माउंट एवरेस्ट से भी 3 गुना बड़ा पर्वत Olympus Mons है। इसकी ऊँचाई क़रीब 23 किलोमीटर है। वैज्ञानिको का कहना है की मंगल पर बर्फ़ के रूप में पानी मौजूद है, पर मंगल पर जीवन की खोज जारी है। खुशी की बात ये है की भारत मंगल पर अपना यान भेजने मे पहली बारी मे ही सफल रहा है।
मंगल के दो उपग्रह है, फोबोस और डिमोस। मंगल अपने अक्ष पर 25. के कोण पर झुका हुआ है और पृथ्वी के मुकाबले इसका का गुरुत्वाकर्षण 1/3 है। यानी अगर कोई वस्तु वहा गिराई जाए तो बोहत धीमी गति से नीचे गिरेगी। मंगल पर जो ऋतुए देखी गई है वो भी काफी हद तक पृथ्वी जैसी ही है बस उसका समयकाल दुगना है। इसी वजह से शायद हमारे वैज्ञानिक भूतकाल मे यहा जीवन होने की संभावना पर संशोधन कर रहे है।
मंगल की ज़मीन का रंग लोहा खनिज मे जंग लगने की वजह से लाल दिखता है। नासा अभी तक मंगल पर चार रोवर भेज चुकी है Sojourner, Spirit, Opportunity, और Curiosity; इन रोबोटिक रोवर ने हमें मंगल के बारे में दुर्लभ जानकारी दी है. नासा और भी रोवर बहोत जल्द भेजने वाली है. अंत में मंगल के वातावरण के हिसाब से अगर आप पृथ्वी पर 100kg के है तो यहा सिर्फ 38kg के होंगे।